सिद्धार्थनगर:सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के द्वारा बुधवार को शोहरतगढ विधानसभा क्षेत्र के खैरी ऊर्फ झुंगहवा गांव में कार्यकर्ता समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्यअतिथि के रूप प्रदेश संगठन मंत्री विच्छेलाल राजभर और प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद राजभर मौजूद रहे।
बैठक को सम्बोधित करते हुए मुख्यअतिथि विच्छेलाल राजभर नें प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने ने कहा कि 2017 में भारतीय जनता पार्टी ने हमें अच्छे दिन का सपना दिखाया जिसके कारण हम सबने भाजपा को वोट दिया लेकिन भाजपा सरकार ने हमारे साथ विश्वासघात किया। उन्होंने भाजपा को झुट्ठो का सरकार बताया।
विच्छेलाल राजभर ने कहा कि हर रोज पेट्रोल, डीजल के दाम बढ़ाए जा रहे हैं जिसके कारण आज किसान के सामने खेती करना बड़ी चुनौती बन गई हैं। उन्होंने लोगों को ओम प्रकाश राजभर की नितियों को बताया और कार्यकर्ताओं को पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत बनाने के लिए जिम्मेदारियां सौंपी।
इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद राजभर ने बैठक में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश और प्रदेश की मौजूदा सरकार गरीबों को और गरीब बनाने का काम रही है। पूंजीपतियों का कर्जा माफ किया जा रहा है दूसरी तरफ आम जनता महंगाई से त्रस्त है। उन्होंने कहा कि 2022 में ओम प्रकाश राजभर और अखिलेश यादव की सरकार बनते ही सबसे पहले बिजली का बिल माफ किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष रामनिवास राजभर, केशव राजभर मंडल उपाध्यक्ष बस्ती आदि लोगों ने बैठक को सम्बोधित करते हुए भाजपा व ओमप्रकाश राजभर के नितियों के बारे में जनता को विस्तार से बताया साथ ही 2022 में गठबंधन की सरकार बनाने की अपील की।
इस मौके पर ओम प्रवेश राजभर, रविवार वर्मा, गुलाब चन्द्र कन्नौजिया, गंगाराम राजभर, हरि प्रसाद राजभर, दीपक राजभर, जगराम राजभर, रमेश कुमार राजभर, दिनेश कुमार, राम सूरत राजभर, विष्णू राजभर, शिवनाथ, अकबाल आदि सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।