मोहम्मद आरिफ खान
सिद्धार्थनगर:ढेबरुआ थाना पुलिस और एसएसबी की टीम ने घरूआर पुलिस के नीचे से 240 शीशी नेपाली शराब समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया।
सूचना के अनुसार, प्रभारी निरीक्षक ढेबरुआ तहसीलदार सिंह के नेतृत्व में बुधवार को ढेबरुआ पुलिस एवम SSB बढ़नी की संयुक्त टीम द्वारा राजाबाबू पुत्र शब्बू साकिन मढ़नी थाना ढेबरुआ, संतोष कुमार पुत्र संतगुलाम साकिन महादेव थाना कृष्णानगर जनपद कपिलवस्तु नेपाल को घरुआर पुल के नीचे से कुल 240 शीशी नेपाली देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
दोनों आरोपियों के विरुद्ध मु.अप.सं.122/2021 व 123/2021धारा 60/63 आबकारी अधिनियम का पंजीकरण करते हुए आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण 01.उपनिरीक्षक श्री दयानंद यादव थाना ढेबरुआ, जनपद सिद्धार्थनगर मय हमराही पुलिस बल।
02.ASI श्री राजकुमार SSB बढ़नी,जनपद सिद्धार्थनगर मय हमराह पुलिस बल।