छात्रों,युवाओं ने कस्बे में निकाला तिरंगा यात्रा, कस्बे में शान से लहराया तिरंगा
सिद्धार्थनगर: आज शोहरतगढ़ में गणतंत्र दिवस के मौके पर शिवपति महाविद्यालय के छात्र संघ परिवार द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा निकाला गया। तिरंगा यात्रा में हजारों की संख्या में लोग उपस्थित हुए।
नौजवान साथियों ने कस्बे में शान तिरंगा लहराया। गली-मोहल्लों में बुलंद आवाजों में भारत माता की जय, वंदे मातरम की गूंज रही।
तिरंगा यात्रा नगर के शिवपति महाविद्यालय गेट से छात्र संघ चौराहा,गोलघर,भारत माता चौक,रमजान गली, पुलिस पिकेट होते हुए गड़ाकुल तिराहे पर समाप्त हुआ।
तिरंगा यात्रा कार्यक्रम के आयोजक पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष चंदन पांडेय,छात्र संघ उपाध्यक्ष राहुल यादव एवं महामंत्री मंजर हुसैन ने तिरंगा यात्रा में शामिल सभी छात्रों नौजवानों एवं नगरवासियों का आभार जताया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से ग्राम प्रधान श्याम सुंदर चौधरी, नीलेश चौधरी,विष्णु उमर, वकार मोइज़ खान,रामु मौर्या,छात्रनेता शहज़ाद सिद्दीकी, कुबेर यादव,राहुल पटेल,जितेंद्र चौधरी,समेत तमाम नगरवासी उपस्थित रहे।