सिद्धार्थनगर:बढ़नी ब्लॉक के तुलसियापुर चौराहे पर स्थित पंडित बाबूराम शुक्ल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में सोमवार को 11 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के तहत छात्र-छात्राओं ने प्रभात फेरी निकालकर लोगों को मतदान के महत्व का बारे में जानकारी दी।
प्रधानाचार्य रवि शुक्ल ने विद्यालय परिसर से निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। रैली में बच्चों ने आधी रोटी खाएंगे, वोट डालने जाएंगे, देश तरक्की तभी करेगा, हर वोटर जब वोट करेगा आदि नारे भी लगाए।
रैली विद्यालय से शुरू होकर तुलसियापुर चौराहे पर लोगों को जागरूक करते हुए वापस वहीं पहुंचकर समाप्त हुई।इसके बाद विद्यालय के प्रधानाचार्य रवि शुक्ल ने सभी छात्र-छात्राओं को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सही जन प्रतिनिधि चुनने के लिए मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग देश के प्रत्येक मतदाता से अपेक्षा करता है कि वह चुनावों में बढ़ चढ़कर भाग लें और सशक्त सरकार चुनें।
उन्होंने बताया कि वर्ष 1950 में स्थापित चुनाव आयोग के 61वें स्थापना दिवस पर वर्ष 2011 से राष्ट्रपति प्रतिभा देवी पाटिल ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शुरुआत की थी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की असली शक्ति हमारा मताधिकार है। इसके प्रति हम सभी को जागरूक होकर अपने मत का सही उपयोग करना चाहिए।
इस मौके पर आशाराम यादव, दीपेन्द्र सिंह,धनन्जय पाठक,प्रदीप मौर्य, सुमेरु गिरी,राम किशोर,विश्वनाथ यादव,आशा शुक्ला, साधना श्रीवास्तव,संतप्रसाद निषाद, बालगोविंद यादव आदि शिक्षक मौजूद थे।