विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें 9839104250
आखिर इस वृक्ष में ऐसा क्या है जो बना चर्चा का विषय
सिद्धार्थनगर:डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र के ग्राम लटिया में एक ऐसा रहस्य मई टिकुई का वृक्ष है जो पूर्वजों की याद दिलाता है। गांव के बुजुर्गों ने बताया कि इस वृक्ष के विषय में वह अपने पूर्वजों से सुनते आ रहे हैं कि इस वृक्ष के बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं है। इस रहस्यमयी वृक्ष की अजीब कहानी है।यह वृक्ष न तो कभी सूखता है और न कभी इसके पत्ते गिरते हैं। हर मौसम में इस वृक्ष के पत्ते हरे भरे रहते हैं। यह वृक्ष ग्राम पंचायत लटिया कब्रिस्तान के पास मौजूद है। गाँव की एक बूढ़ी दादी अम्मा ने बताया है । जिनकी उम्र लगभग एक सौ दस साल है। उन्होंने बताया कि हम अपने दादा से सुने थे कि यहां पर कई वर्षों पहले एक नदी बहती थी। उस नदी के बीच में यह वृक्ष था जो अपने आप में एक इतिहास रहा है।
यह रहस्यमयी वृक्ष की जानकारी लटिया गाँव के एक बुजुर्ग से मिली। वही आस पास के गावों के आदि लोगों ने बताया कि ये बाते सही है।