अहिरौला में चल रहे श्री राम लीला का दूसरे दिन मनमोहक
श्री राम जन्मोत्सव से दर्शक हुए मनमुग्ध
सिद्धार्थनगर:बढ़नी के अहिरौला में चल रहे श्री राम लीला का दूसरे दिन ग्रामीण कलाकारों ने मनमोहक दृश्य का मंचन किया। रावण के अत्याचार से परेशान समस्त प्राणियों के उद्धार के लिए भविष्यवाणी के अनुसार राजा दशरथ के यहाँ प्रभु का जन्म हुआ तो मानव पूरा संसार में हर्ष ही हर्ष फैल गई। श्री राम जन्मोत्सव भव्य तरीके से मनाया गया। विश्वमित्र की तपस्या,ताडका वध, राजा जनक के यहाँ से स्वयंवर का पत्र पाकर श्री राम लक्ष्मण सहित विश्वमित्र का गमन का दृश्य बहुत ही भावनात्मक प्रेणा युक्त का मंचन गांव के कलाकारों ने बड़े ही मनोरम तरीके से किया।
श्री राम धनुष यज्ञ मेला समिति के सदस्य श्यामसुंदर चौधरी, श्याम प्रकाश, देव नारायण यादव, गोपाल शमशेर चौधरी, विक्रमादित्य सैनी, राम मनोहर चौधरी, राम जी मिश्रा,प्रेमचंद,जगदंबिका प्रसाद,अर्जुन सैनी, राम कृष्ण चौधरी, अनिल पासवान, प्रेम संकर सैनी, राकेश पासवान,बीबी, विष्णु प्रकाश, केपी,पंकज पटेल, आकाश गिरी, शैलेश सैनी, सुरेंद्र शर्मा, बाबूलाल, सर्वजीत चौधरी, रवि मिश्रा, शत्रुघ्न सैनी, अजय यादव, जगन्नाथ, संजय पासवान, रामप्रकाश यादव, वीरेंद्र मिश्रा, रामरतन, हरिलाल सैनी, महेश यादव, मनोज विश्वकर्मा,विजय सिंह चौधरी,विनय सैनी, राजा बाबू, लाल किशोर,मनोज कुमार चौधरी,नागेंद्र पण्डेय, अशोक शर्मा,आजाद शर्मा, कल्याण यादव, विकास सिंह,लवकुश, वीरेंद्र सैनी, संतोष सैनी सहित समस्त ग्राम वासी मौजूद रहे।