सिद्धार्थनगर:शोहरतगढ चेयरमैन प्रतिनिधि सुभाष गुप्ता का वाहन भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गया है। इस हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत भी हो गई हैं।
दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले में मंगलवार सुबह स्कॉर्पियो और डंपर की आमने-सामने से टक्कर हो गई। इस हादसे में सुभाष गुप्ता की बेटी समेत तीन लोगों की मौत हो गई।
इस हादसे में सुभाष गुप्ता और एक महिला सुमन गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें कैलाश अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। यह हादसा यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुआ। घायलों की हालत स्थिर बनी हुई है।
डिवाइडर तोड़ते हुए सामने आया डंपर
जेवर थाना पुलिस के अनुसार, एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो (UP 55 X 0111) आगरा से नोएडा जा रही थी। लेकिन ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर रामपुर बांगर पुल के पास नोएडा की तरफ से आ रहे अनियंत्रित डंपर (HR 55 W 2474) ने डिवाइडर तोड़कर स्कॉर्पियो को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
हादसे की सूचना के बाद जेवर पुलिस मौके पर पहुंची। सभी को स्कॉर्पियो से बाहर निकाला गया। लेकिन तब तक तीन की मौत हो चुकी है।
मृतकों की शिनाख्त सिद्धार्थनगर जिले के शोहरतगढ़ कस्बा निवासी रिंकी (25 साल), अनीता (35 साल) और ड्राइवर पवन दुबे (27 साल) के रुप में हुई है।
जबकि रिंकी के पिता सुभाष 55 और सुमन 27 साल घायल है। घायलों को नजदीकी कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।