सद्दाम खान
मिशन शक्ति अभियान के तहत नारी सुरक्षा सम्मान व जागरूकता अभियान द्वारा बच्चों को किया गया जागरूक
सिद्धार्थनगर : मिशन शाक्ति नारी सुरक्षा,नारी सम्मान,नारी स्वावलम्बन के तहत बाल गृह बालक अनाथालय मधुबनिया में पहुँच कर बाल गृह के अनाथ, अज्ञात दिव्यांग बेसहारा बच्चों सहित कर्मचारियों को LED के माध्यम से नारी शक्ति, नारी सुरक्षा के बारे में जागरूक किया गया।
बेटा-बेटी में फर्क़ सोच से होता है।नारी शक्ति के अन्तर्गत महिलाओं को,सम्मान,सुरक्षा, स्वावलम्बन बनाने में उनकी मनोबल बढाये एवं सम्मान करे जिला प्रोबेशन कार्यालय से महिला कल्याण अधिकारी दीप्ति नारायण, जिला समन्यवक श्री विवेक मालवीय ,संस्था प्रबंधक श्री महेश कुमार पासवान, बाल गृह संरक्षक श्री अर्जुन कुमार, राम किशन, मुकेश कुमार, अनीता भारती, संजू देवी आदि लोग उपस्थित रहे।