पार्टी अध्यक्ष डाक्टर अय्यूब की रिहाई के लिए पीस पार्टी ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
सद्दाम खान
सिद्धार्थनगर:शोहरतगढ़ विधान सभा अध्यक्ष पीस पार्टी ओबैद खान व सलाम चायवाला के नेतृत्व में पीस पार्टी के अध्यक्ष डॉ अय्यूब की रिहाई के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है अभी तक इस अभियान में हजारों लोगों ने हस्ताक्षर कर डॉ अय्यूब की रिहाई के लिए प्रदेश सरकार पर दबाव बनाने की कोशिश की है.
नेता ओबैद खान और सलाम चाय वाला के मुताबिक प्रदेश सरकार के मुखिया ने आम नागरिकों के खिलाफ हो रहे अत्याचार के लिए आवाज उठाने पर व गोरखपुर उपचुनाव में गठबंधन प्रत्याशी की मदद करने पर उन पर गम्भीर आरोप लगाकर उन्हें जबरदस्ती जेल में डाल दिया है जिसका पार्टी कार्यकर्ता हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से प्रदेश सरकार को डॉ अय्यूब की रिहाई के लिए एक जनादेश तैयार कर रही है ।
