सिद्धार्थनगर:पिछले 12 दिनों से लापता दिपांशू का अभी तक नहीं मिला कोई सुराग
Author -
personपूर्वांचल खबर
सितंबर 03, 2020
0
share
सिद्धार्थनगर:ढेबरुआ थामा क्षेत्र के बढ़नी नगर पंचायत के वार्ड नंबर दो का रहने वाला एक 15 वर्षीय नाबालिग पिछले 12 दिनों से लापता है.
नगर पंचायत बढ़नी वार्ड नंबर दो निवासी 15 वर्षीय दिपांशू मौर्या पुत्र राजकुमार मौर्या बीते 24 अगस्त की शाम लगभग 7 बजे अचानक से लापता हो गया. परिवार के काफी खोजबीन के बाद उसका कोई सुराग नहीं मिला.
1 सितम्बर को दिपांशू की माँ ने बढ़नी पुलिस चौकी पर तहरीर देकर अपने लापता हुए बच्चे को खोजने की गुहार लगाई है.