सिद्धार्थनगर:ढेबरुआ थाना क्षेत्र के खैरी उर्फ झुंगहवा का युवक जो 6 सितम्बर को लापता हुआ था. वह शुक्रवार को मध्य प्रदेश के सतना जिले मे मिला.
शिवलाल 6 सितम्बर को घर से लापता हुआ था काफी खोजबीन के बाद परिजनों ने ढेबरुआ थाने में उसके लापता होने की तहरीर दी.
लापता युवक अज्ञात वाहन से मुंबई के लिए रवाना हो गया था. रास्ते में वह कहीं बिजली के चपेट में आ गया और उसका हाथ बुरी तरह झुलस गया. जिसके बाद उसे सतना के मैहर अस्पताल पहुंचाया गया.
अस्पताल में इलाज के बाद डॉक्टर ने उससे उसका नाम पूछा जिसके बाद इसने अपना नाम तहसील जिला का नाम बताया फिर डॉक्टर ने उससे मोबाइल नंबर पूछा जिस पर शिवलाल ने गाँव के एक व्यक्ति का मोबाइल नंबर बताया.
उस नंबर पर डॉक्टर ने सम्पर्क कर पूरी जानकारी दी. जिसके बाद व्यक्ति ने घटना की पूरी जानकारी ग्राम प्रधान प्रतिनिधि दिनेश यादव को दी. जिसके बाद डॉक्टर से वीडियो कॉल पर सम्पर्क कर शिवलाल की पहचान की और शुक्रवार सुबह उसे लेने के लिए निकल गया. फिलहाल लापता शिवलाल को घर लाया जा रहा है.

