सद्दाम खान
पशुचर भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को उपजिलाधिकारी ने हटवाया
सिद्धार्थनगर : डुमरियागंज तहसील अंतर्गत नगर पंचायत डुमरियागंज में लगभग सवा तीन एकड़ पशुचर भूमि पर अवैध कब्जे को हटवाने की कार्यवाई करते हुए उपजिलाधिकारी त्रिभुवन कुमार ने उक्त भूमि को नगर पंचायत के कब्जे में देते हुए अस्थायी गौशाला के निर्माण का निर्देश अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत डुमरियागंज को दिया।
मिली सुचना के मुताबिक नगर पंचायत डुमरियागंज के अंतर्गत लगभग सवा तीन एकड़ पशुचर भूमि पर बृजेश क़दर, अनीस क़दर व ईंट भट्ठे फर्म के नाम से करवा लिया गया था जबकि पशुचर भूमि पर किसी भी व्यक्ति को किसी प्रकार का कोई कब्जा नही दिया जा सकता जिसकी जानकारी उपजिलाधिकारी त्रिभुवन कुमार को हुई तो उन्होंने त्वरित कार्यवाई करते हुए पशुचर भूमि को कब्जा मुक्त करवाते हुए नगर पंचायत के अधिकार में देते हुए अधिशासी अधिकारी द्वारा तत्काल नगर पंचायत का बोर्ड लगाकर भूमि को सुरक्षित करवाया।
इस मामले में उपजिलाधिकारी डुमरियागंज त्रिभुवन कुमार ने बताया कि पशुचर भूमि पर कब्जे की सूचना मिलने पर कब्जा हटवाने के साथ ही अवैध कब्जाधारियों पर एंटी भू-माफिया एक्ट के तहत व पशुचर की भूमि को अवैध कब्जाधारियों के नाम चढ़ाने वाले कर्मियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाई करने का आदेश दे दिया गया है एवं तहसील क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा करने वालों को बख्शा नही जाएगा
