सद्दाम खान
माध्यमिक शिक्षा महासभा के प्रदेश महासचिव के पत्नि की निधन पर शोकसभा का आयोजन
तुलसियापुर: बढ़नी ब्लाक के तुलसियापुर चौराहे पर स्थित पं.बाबूराम शुक्ल विद्या मन्दिर इण्टर कालेज में मंगलवार को वित्तविहीन माध्यमिक शिक्षक महासभा के प्रदेश महासचिव व गोरखपुर-अयोध्या शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी अजय सिंह की धर्मपत्नी की इलाज के दौरान आकस्मिक निधन पर शोकसभा का आयोजन हुआ।इस मौके पर मौजूद शिक्षकों ने दो मिनट का मौन रखकर मृतका की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया।इस दौरान प्रधानाचार्य रवि शुक्ल,आशाराम,दीपेन्द्र सिंह,धनन्जय पाठक,सुनील यादव,बालगोविन्द यादव,सुमेरु गिरी,रामकिशोर,विश्वनाथ आदि मौजूद थे।