सिद्धार्थनगर:जेईई एनईईटी परीक्षा को स्थगित किए जाने की मांग को लेकर सोमवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस के लाठी चार्ज में कई कार्यकर्ता बुरी तरह घायल हो गए.
लखनऊ के बंदरिया बाग चौराहे पर विरोध प्रदर्शन के दौरान हुए लाठी चार्ज में जिले के वरिष्ठ समाजवादी नेता मोनू दूबे को गंभीर चोटें आयीं हैं. खून से लथपथ उनकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों ने प्रदेश में आम जनता और छात्रों के अवाज को दबाने का आरोप सरकार पर लगाया हैं.
लाठी चार्ज पर मोनू दूबे ने कहा कि छात्रों, नौजवानों, गरीबों और ब्राह्मणों की अवाज मैंने लगातर उठाई और उन्होंने आरोप लगाया कल पुलिस द्वारा सरकार मेरी हत्या करवाना चाहती थी.
साथ ही ज्ञापन के जरिए छात्रों ने मांग करते हुए कहा कि जनपद सिद्धार्थनगर में यूरिया की भारी किल्लत हो रही है यह स्थिति उस वक्त उत्पन्न हुई है जब धान की फसल को यूरिया की सर्वाधिक आवश्यकता है. अगर धान की फसल के लिए यूरिया खाद न मिली तो इससे धान की फसल पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ना निश्चित है हम सभी आपसे माँग कर रहे हैं कि आप उत्तर प्रदेश सरकार को निर्देशित करे कि वो तत्काल प्रभाव से सहकारी समितियो एवं खुले बाज़ार में भरपूर मात्रा में यूरिया उपलब्ध कराये।
इस मौके पर छात्रनेता-शाह मोहम्मद खान, शाशांक शेखर त्रिपाठी- पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष-बुद्ध विद्या पीठ महाविद्यालय
गोलू पासवान-छात्रनेता इलाहाबाद केन्द्रीय विश्वविद्यालय
अनुराग श्रीवास्तव, फहीम सिद्दीकी, अज़हर खान छात्रसंघ महामंत्री बुद्ध विद्या पीठ महाविद्यालय आदि लोग उपस्थित रहे.
गोलू पासवान-छात्रनेता इलाहाबाद केन्द्रीय विश्वविद्यालय
अनुराग श्रीवास्तव, फहीम सिद्दीकी, अज़हर खान छात्रसंघ महामंत्री बुद्ध विद्या पीठ महाविद्यालय आदि लोग उपस्थित रहे.

