सद्दाम खान
करंट लगने से युवक की मौत
ग्राम खैरा बाजार थाना शोहरतगढ़ निवासी दिलीप पुत्र रामू(हरिजन)उम्र 25 वर्ष की विद्युत से हुई मौत पर सूचना दिए जाने पर लेखपाल नजमुल हसन व तहसीलदार शोहरतगढ़ राजेश अग्रवाल अपनी राजस्व टीम राजस्व निरीक्षक श्री अंकित कुमार अग्रवाल एवं रामकुमार तिवारी लेखपाल के साथ मौके पर घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर उपस्थित मृतक की माता सोनमती देवी ने बताया कि लगभग 12:00 बजे दिन में घर में बिजली की लाइन से मेरा एकमात्र पुत्र दिलीप कुमार जिसकी उम्र मात्र 25 साल थी, चिपक जाने से मृत्यु हो गई पत्नी मंजू देवी का रो रो के बुरा हाल है। 1 साल का पुत्र सत्यम है, मेरे पति एवं मेरे बेटे के नाम से कोई जमीन नहीं है, इस लॉकडाउन मेंकिसी तरह से मजदूरी करके जीवन यापन करते थे। तहसीलदार शोहरतगढ़ ने तत्काल संबंधित लेखपाल कानूनगो को निर्देशित किया की प्रभावित परिवार को माननीय मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना बीमा योजना तथा परिवारिक लाभ योजना में क्रमशः ₹5 लाख व 30000 हजार से लाभान्वित करने के लिए पत्रावली तैयार करें। पूरे परिवार को हिम्मत देते हुए तहसीलदार शोहरतगढ़ ने कहां पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के पश्चात नियमानुसार अनुग्रह धनराशि दिलाई जायेगी।
