सद्दाम खान
शोहरतगढ़ /सिद्धार्थनगर : कोरोना संक्रमण को देखते हुए कस्बे को कंटेनमेंट जोन बनाए जाने के बाद 22 दिनों तक पूरी तरह से दुकानों के बंद रहने से सन्नाटा पसरा रहा।जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रशासन ने 23 वें दिन कस्बे की दुकानों को खुलवाया तो व्यापारियों ने थोड़ी राहत की सांस ली,पर दुकानों के खुलने का समय सुबह 7 बजे जे शाम 2 बजे होने की वजह जे व्यापारियों में असंतोष व्याप्त है।क्योंकि कस्बे के मार्किट में ग्राहक सुबह 9 बजे के बाद ही आते हैं इसलिए सुबह का दो घंटे दुकानदारों के लिए बेमानी साबित हो रहा है।
व्यापारियों की समस्या को लेकर व्यापार मंडल व युवा व्यापारियों के समूह ने सांसद जी को ज्ञापन पत्र भेजकर कस्बे की दुकानो को सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक खोले जाने की मांग की है।
नगर व्यापारी विकास त्रिपाठी ने कहा कि व्यापारियों की समस्या को लेकर नगर के युवा समाजसेवी नितेश मित्तल द्वारा सांसद जगदंबिका पाल को पत्र भेजा गया है। सांसद जी से नगर के व्यापारियों ने दुकानों को खोलने के लिए जिला प्रशासन को नई समय सारणी निर्देशित करने की मांग की है।
शोहरतगढ़ कस्बे के विकास त्रिपाठी,
महामंत्री आज़म अंसारी, नितिन अग्रहरी अध्यक्ष व्यापार मंडल, मोनू अग्रहरी, अमन गुप्ता, विजय कुमार,आशीष कुमार,नितेश मित्तल,अमन वर्मा आदि तमाम व्यापारी व नागरिकों ने समस्या के समाधान की मांग की है।

