सिद्धार्थनगर:ढेबरुआ थाना अंतर्गत तुलसियापुर गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव सोमवार सुबह छत की कुंडे से लटकता हुआ मिला।
मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। पुलिस ने पति, सास-ससुर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
तुलसियापुर गांव निवासी रेनू (24) पत्नी सुरेश का शव सोमवार सुबह कमरे में छत के कुंडे के सहारे साड़ी से लटकता पाया गया।
रेनू की मौैत की खबर परिजनों ने उसके मायके बलरामपुर जिले के पचपेड़वा थानाक्षेत्र के निवासी वीरपुर उसके परिजनों और ढेबरुआ पुलिस को दी।
एसएचओ तहसीलदार सिंह ने शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
उधर रेनू के पिता बेचन ने ससुराल पक्ष पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने मृतका के पति सुरेश, ससुर रामनेवास और सास मुटुरा देवी को हिरासत में ले लिया।
परिजनों के मुताबिक वर्ष 2014 में शादी और 2019 में विदाई हुई थी। एसओ ढेबरुआ तहसीलदार सिंह ने बताया कि मायके वालों की तहरीर पर पति, सास-ससुर को हिरासत में लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर जांच की दिशा तय होगी।