सद्दाम खान
शोहरतगढ़: तहसीलदार ने किया खाद की दुकानों का निरीक्षण, दिये शख्त निर्देश
शोहरतगढ़ :कस्बा स्थित शिव प्रसाद फर्टिलाइजर की दुकान पर सोशल distencing का पालन न होने व अत्यधिक भीड़ जमा होने की शिकायत पर तहसीलदार शोहरतगढ़ राजस्व टीम लेखपाल राम कुमार तिवारी व सुनील श्रीवास्तव के साथ पहुंचे दुकान पर और दुकानदार के लड़के को लगाई फटकार और कहा कि covid- 19 व जिलाधिकारी महोदय के निर्देश के उल्लंघन में हो सकती है गंभीर करवाई,निरस्त हो सकता है लाइसेंस। माननीय उच्च न्यायालय ने कल ही निर्देशों का अनुपालन न करने वाले दुकानदारों व जनता पर कड़ी कार्रवाई किए जाने का दिया है निर्देश। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सबकी है जिम्मेदारी,केवल पुलिस व प्रशासन ही नहीं है जिम्मेदार,राष्ट्रीय महामारी/आपदा में हर नागरिक को निभाना होगा अपना फर्ज,तभी हम कोरोना पर पा सकते है विजय।तहसीलदार शोहरतगढ़ ने स्वयं खड़े होकर खाद लेने वाले किसानों की लगाई लाइन। इस दौरान गुजरने वाले राहगीरों व दुकानदार ने तहसील प्रशासन को दिया धन्यवाद और कहा कि उच्चाधिकारियों के निर्देशों का होगा सत प्रतिशत पालन।
