सद्दाम खान
सिद्धार्थनगर:शोहरतगढ़:पूर्व_माध्यमिक_विद्यालय झरुआ में अध्ययनरत छात्र एवं छात्रों को ग्राम पंचायत झरुआ के कोटे की दुकान से कोटेदार व सिद्धार्थ वेलफेयर सोसाइटी सचिव धर्मेंद्र जायसवाल ने गुरुवार को राशन वितरण किया गया।
कोविड19 महामारी के दृष्टिगत लॉक डाउन एवं ग्रीष्मावकाश की अवधि में विद्यायल के बंद होने के वजह से माध्यम भोजन योजना के अंतर्गत विद्यायल में पढ़ने वाले बच्चों को भोजन प्राप्त नही होने की दशा में उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रथमिक विद्यालय के प्रति बच्चों को 2.52 किलो ग्राम चावल और 1.28 किलो ग्राम गेहू 131 छात्र/छात्रा में वितरित किया गया यह बीते माह में सम्पूर्ण लॉकडाउन में विद्यालयों पर भोजन नही बनने और महामारी के वजह से सरकार ने कोटे की दुकानों से बच्चों को पक्के भोजन के बदले राशन वितरण किया जा रहा है जिसके संबंध में उचित दर विक्रेता व सचिव धर्मेंद्र जायसवाल से पूछा गया तो उन्हों ने सरकार के इस निर्णय को सराहा और बताया कि बच्चों को कोटे की दुकान से जो राशन वितरण किया जा रहा है उसमें गेहू और चावल वितरित किया जा रहा है यह प्रथम रोस्टर में वितरण चल रहा है इसके बाद पुनः सरकार के मंशा के अनुसार खाद्यान्न प्राप्त होने पर वितरण किया जायेगा,राशन प्राप्त करने पहुचे बच्चों के अभिभावकों ने सरकार के द्वारा चलाये गए इस योजना को सराहा और राशन प्राप्त कर खुश दिखे।
कोटे की दुकान पर राशन वितरण के दौरान उपस्थित प्रधानाध्यापक हरिशंकर विकल और विद्यायल के अध्यक्ष योगेंद्र जायसवाल ने राशन प्राप्त करने पहुच रहे बच्चों को कोरोना महामारी के विषयों पर बचाव और जागरूकता एवं घर पर पढ़ाई लिखाई करने पर भी जोर दिया कक्षा 6 से 8 तक के राशन प्राप्त करने वाले बच्चे रागिनी जायसवाल,माधुरी,अंशिका,रूपेश जायसवाल, विनय यादव,शिवनंदनी,रजनी जायसवाल,अंशु पासवान आदि तमाम उपस्थित हो कर बच्चों ने राशन प्राप्त किया।

