सद्दाम खान
संविदा कर्मी ने सामूहिक रुप से किया दो दिवसीय कलम बंद हड़ताल
डुमरियागंज:उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ एवं अखिल भारतीय मनरेगा महापरिषद भारत द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में सामूहिक रूप से संविदा कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर दो दिवसीय कलम बंद हड़ताल किया।
समय-समय पर राज्य संविदा कर्मियों का केंद्र व राज्य की सरकार ने हमेशा शोषण किया है जिसको लेकर संविदा कर्मियों में रोष व्याप्त है। केंद्र और राज्य के मनरेगा कर्मचारी महासंघ के निर्देश पर बुधवार को डुमरियागंज तहसील मुख्यालय पर ब्लॉक प्रांगण में अपनी मांगों को लेकर सामूहिक रूप से कलम बंद हड़ताल करते हुए दिखे
संविदा कर्मियों ने अपनी प्रमुख मांगों में,
वर्षों से काम कर रहे हैं संविदा कर्मियों को सरकारी सेवक घोषित किया सेवा केंद्र व राज्य सरकार के समकक्ष पदों पर समायोजित करने के लिए प्रावधान बनाते हुए गाइडलाइन बनाई जाए।
सरकारी कर्मचारी घोषित किए जाने तक तत्काल प्रभाव से कंटीजेंसी मद से मानदेय के बजाय वेतन कोष का गठन कर मनरेगा में कार्य कर रहे हैं रोजगार सेवकों को ₹24000/रु न्यूनतम मानदेय जो कि सरकार द्वारा निर्धारित है नियमित भुगतान करने के आदेश दिए जाएं मनरेगा कर्मियों को केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी ग्रामीण योजनाओं मे क्रियान्वयन में योगदान दिया जाए पूरे देश में मनरेगा कर्मियों को उनके पदों के अनुसार उनको समान वेतन दिया जाए।
सभी संविदा कर्मचारियों को उनकी सेवा पुस्तिका दी जाये आदेश जारी किया जाए।
मनरेगा कर्मियों को स्थाई पदों के समान स्वास्थ्य बीमा दुर्घटना मुआवजा इपीएफ अनुकंपा के आधार पर महंगाई भत्ता, यात्रा भत्ता आज की सुविधा दी जाए।
तथा अकुशल मजदूर की मजदूरी 300 से ₹400 प्रतिदिन की जाए। आदि मांगों को लेकर के मुख्यमंत्री को ज्ञापित ब्लॉक कार्यालय में पत्र भी दिया।
इस अवसर पर ब्लाक के वरिष्ठ लेखाकार राकेश कुमार सोनकर,
हरि निवास पांडेय ब्लॉक , अध्यक्ष प्रदीप कुमार चौधरी महामंत्री अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी अमित कुमार ब्लॉक कॉर्डिनेटर मोहम्मद शाहिद रिजवी मनोज सिद्धार्थ, उमाकांत वर्मा कपिल देव बब्लू मिश्रा,कमालुद्दीन, जुनैद अहमद तकनीकी सहायक लाल बहादुर मिश्रा ओपी सोनी निवास कुमार शानेरब आदि कई लोग उपस्थित रहें
