सद्दाम खान
भनवापुर में मनरेगा कर्मियों ने दिया प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन
भनवापुर ब्लॉक क्षेत्र के समस्त रोजगार सेवक और मनरेगा कर्मियों ने बुधवार के दिन में लगभग 11:00 बजे मुख्यालय पर पहुंचकर एक सांकेतिक धरना दिया उसके बाद प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन वीडियो धनंजय सिंह को दिए
मनरेगा कर्मियों के प्रति दुर्भावना पूर्ण कार्यवाही व शोषण व और उत्पीड़न के संबंध में एक सांकेतिक धरना प्रदर्शन करते हुए ब्लॉक के जगह कर्मियों ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन भनवापुर वीडियो धनंजय सिंह को दिए। जिसकी एक प्रति मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को भी भेजी जाएगी। उत्तर प्रदेश के ग्राम रोजगार सेवक /तकनीकी सहायक( ग्राम व क्षेत्र पंचायत)/ कंप्यूटर ऑपरेटर/ लेखा सहायक/ए पी ओ के किए जा रहे हैं मानसिक उत्पीड़न वह भारी शोषण, अनावश्यक सेवा समाप्ति/ एफ आई आर संबंधी गतिविधियों के कारण मनरेगा कर्मियों के हितार्थ एक सांकेतिक विरोध प्रदर्शन ब्लॉक परिसर में किया गया। रोजगार सेवक संघ के अध्यक्ष राज कुमार चौधरी ने बताया कि यह विरोध प्रदर्शन 26 और 27 अगस्त 2 दिन रहेगा। उपाध्यक्ष रोजगार सेवक संघ अजय यादव ने कहा कि यह धरना बहुत आवश्यक है क्योंकि इस समय मनरेगा कर्मियों के हो रहे शोषण और उत्पीड़न को बर्दाश्त करने की थी सीमा खत्म हो चुकी है। इस मौके पर भनवापुर एपीओ शाहिद सिराज, नीरज उपाध्याय, अनिल ,नीरज तिवारी, दिनेश ,प्रभुनाथ,मनमोहन,सुधीर,शिवपाल, सनोज, विक्रम,आलोक,ओमप्रकाश ,अनूप सहित तमाम रोजगार सेवक व तकनीकी सहायक उपस्थित रहे
