मोहम्मद आरिफ खान
सिद्धार्थनगर:शोहरतगढ सपा कार्यालय पर सिद्धार्थ यूनिवर्सिटी के स्थानांतरण के प्रयास के विरोध में सपा छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने बैठक कर सिद्धार्थ यूनिवर्सिटी को हटाने का विरोध किया है। बैठक में कहा गया की एसी किसी भी साजिश को सपा बर्दायत नहीं करेगी.
बैठक के मुख्य अतिथि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पाण्डेय जी ने प्रेस वार्ता कर इसे ओछी राजनीति बताया और निंदा की एवं उन्होंने यह भी बताया कि जिस प्रकार सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के स्थापना काल से रोड़े अटकाने वाले लोग आज उसे विस्थापित करने पर आमादा है.
उन्होंने कहा कि जनपद के समस्त छात्र नेता व समाजवादी पार्टी पूरी तरह दृढसंकल्पित है कि यदि विश्वविद्यालय को अपने मूल स्थान से हटाकर कहीं और ले जाने की राजनीति जारी रही तो जनपद और विश्वविद्यालय के हित में समाजवादी पार्टी आंदोलन करने को बाध्य होगी.
बुधवार को समाजवादी पार्टी शोहरतगढ़ कार्यालय पर सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के छात्रनेता शाह मोहम्मद खान व पूर्व छात्रसंघ "अध्यक्ष" शशांक शेखर त्रिपाठी जी ने कार्यक्रम आयोजित किया एवं वीरेन्द्र तिवारी जी की अध्यक्षता में समस्त महाविद्यालय के छात्र नेताओं द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया.
इस दौरान शाह मोहम्मद खान छात्रनेता, शशांक शेखर त्रिपाठी, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष, गोलू पासवान-छात्र नेता इलाहाबाद केन्द्रीय, मोहम्मद शाहजाद-छात्रनेता, राहुल यादव छात्र संघ उपाध्यक्ष, विष्णु उमर,फहीम सिद्दीकी,
नीरज यादव, अनूप त्रिपाठी, अंकित मिश्र, युवा नेता देवेन्द्र प्रताप सिंह, उग्रसेन सिंह सपा नेता, प्रदीप पथरकट्ट आदि लोग उपस्थित रहे.

