सद्दाम खान
डुमरियागंज: इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन की एक बैठक बुधवार को सोशल डिसटेंशिग के साथ नगर पंचायत सभागार डुमरियागंज में वरिष्ठ पत्रकार मेंहदी रिजवी, व विजय यादव के अगुवाई में संचालित किया गया।
जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में संगठन के प्रदेश सचिव हाशिम रिजवी व विशिष्ट अतिथि के रूप में विजय यादव जिलाध्यक्ष व जिला महामंत्री कृष्ण प्रताप सिहभी मौजूद रहे।जिसमें पत्रकारों से जुड़ी समस्याओं अधिकारों व उनके सम्मान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई व पत्रकारों का उत्पीड़न करने वालों के साथ संगठन मजबूती से निपटने की चेतावनी दी गई।
जिसमें तहसील अध्यक्ष राजेश यादव व तहसील संरक्षक मेंहदी रिजवी, विक्रांत श्रीवास्तव उपाध्यक्ष संदीप दुबे वरिष्ठ उपाध्यक्ष असीम रिजवी, अशोक गुप्ता, विजयपाल चतुर्वेदी, आफताब रिजवी, कोषाध्यक्ष वसीम अकरम, विधिक सलाहकार देवा प्रसाद, संगठन सचिव मोनू दुबे, तहसील सचिव कुलदीप दुबे सर्व सम्मति से चुने गए।
कार्यकारिणी सदस्य राजू विश्वकर्मा, दिनेश शुक्ला, देव आनंद पाठक, मिथिलेश ओम प्रकाश मिश्रा आदि को चुना गया। प्रदेश सचिव हाशिम रिजवी व जिला महामंत्री कृष्ण प्रताप सिंह ने सभी पत्रकारों से आह्वान किया की सभी लोग एकजुट रहे आपसी मतभेद को दुर करके संगठन को मजबूत बनाने का काम करे
जिससे पत्रकारों का किसी को भी उत्पीड़न व शोषण करने की हिम्मत न हो सके।
इस दौरान लाल सिंह वर्मा, भुपेन्द्र सिंह, शौलेन्दर कुमार दुबे, मोहम्मद नईम आदि पत्रकार मौजूद रहे।

