सद्दाम खान मिश्रौलिया:चेतिया बाजार कस्बे में दो पक्षो के बीच मोबइल का पावर बैंक बनवाने को लेकर जमकर मारपीट हुई। इस घटना में दोनों पक्षो से 2 लोग घायल हो गए।
बताते चले चेतिया बाजार में कृष्णा पुत्र हरीराम मोबाइल की दुकान चलाता है। जो इसी गांव के नौडिहवा टोले का निवासी है। चेतिया गांव निवासी नितिन कुमार निषाद पुत्र जुगुल किशोर ने अपना पावर बैंक बनानें के लिए दिया था।इसी को लेकर पहले दुकानदार कृष्णा और ग्राहक नितिन के बीच कहासुनी हुई जिसके बाद दुकानदार के पक्ष के कुछ लोग और आ गये फिर क्या था ? दिनदहाड़े बीच बाजार सड़क पर ही मारपीट का तांडव शुरू हो गया।
जहाँ एक पक्ष के ग्राहक नितिन कुमार निषाद और उसके पिता जुगुल किशोर तो दूसरे पक्ष के घनश्याम निषाद, कृष्णा पुत्रगण हरीराम व सुग्रीम पुत्र फूलचंद, रिंकू पुत्र श्रीराम आपस मे भिड़ गये।
इस मारपीट की घटना मे दोनो पक्षों से एक-एक लोग को चोट आयी है। घटना की सूचना पर भारी पुलिस बल पहुची और झगड़ा कर रहे दोनो पक्षो के लोगो को शांत कराया गया।
मौके पर मौजूद लोगों की माने तो झगड़ा होंने की सूचना मिलते ही अगर चेतिया चौकी इन्चार्ज व कांस्टेबल तुरन्त मौके पर न पहुँच गए होते तो जिस तरह से मारपीट हो रही थी किसी की हत्या भी हो सकती थी।
थाना प्रभारी मनोज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मारपीट हुई है अभी तहरीर नही मिली है दोनो पक्ष को इलाज के लिये भेजा जा रहा है तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जाएगी।
