सिद्धार्थनगर:त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के हथपरा गांव
मामले में सांसद जगदम्बिका पाल ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और मृतक परिवार को सांत्वना दी.
रविवार को पीड़ित परिवार से मिलने पहुँचे सांसद ने कहा कि प्रदेश में कानून का राज है जो लोग घटना को अंजाम दिए है उनकी गिरफ्तारी हो गई है।
पीड़ित परिवार के साथ हम सभी लोग है। पीड़ित परिवार की जमीन पे दोषियों ने घर बनवाया है। उसको प्रशासन सील करेगा। प्रशासन 10 बिस्सा जमीन भी पीड़ित को पट्टा दे रहा। कारवाई ऐसी होगी कि भविष्य में इस तरह की घटना की ना हो.
हम आपको बता दें कि 20 अगस्त की रात हथपरा गांव में जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों में खूनी संघर्ष में गम्भीर रूप से घायल ध्रुवराज को भनवापुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और फिर वहां से जिला अस्पताल भेजा गया था। जिला अस्पताल में देर रात डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।
पुलिस ने परिवार के सदस्य की तहरीर पर दूसरे पक्ष के खिलाफ जानलेवा हमला करने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी थी। ध्रुवराज की मौत होने पर हत्या की धारा भी जोड़ते हुए पुलिस घटना में शामिल लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.
इस घटना के बाद शनिवार को पूर्व विधान सभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय भी पीड़ित परिवार से मिलकर सांत्वना देते हुए हर संभव मदद करने की बात कही है.

