सिद्धार्थनगर:मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के उड़वलिया गांव में शनिवार रात चोरों ने भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोरों ने एक घर से 40 हजार रुपए और लाखों के गहनों पर हाथ साफ़ कर दिया.
सूचना के अनुसार बीती रात अज्ञात चोरों ने मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के उड़वलिया गांव के चन्द्र प्रकाश यादव पुत्र शंकर प्रसाद यादव के घर मध्य रात्रि के बाद चहर दीवरी फांद कर घर के पश्चिम स्थित खिड़की में लगे चैनल गेट व लकड़ी के दरवाज़े का ताला तोड़कर घर के अंदर प्रवेश कर गए.
पीड़ित के अनुसार लगभग तीन कमरे में रखे पेटी, अटैची को तोड़कर उसमे रखा तकरीबन 40 हज़ार नकदी सहित सोने का दो हार, एक टीका, चार चैन, दो जोड़ी झाला, दो मंगलसूत्र, एक जोड़ी झूमरी, दो अंगुठी, नाक का कील एक अदद, चांदी का दो जोड़ी पाजेब और चार किलो चांदी के पुराने जेवर आदि लेकर चोर फरार हो गए.
चोरों ने कुछ सूटकेस तो कमरे में ही तोड़कर रखे सामान निकाले और कुछ बाउंड्री वॉल के अंदर और कुछ सूटकेश गांव के सीवन में टूटा हुआ मिला.
चन्द्र प्रकाश के मुताबिक जिस घर में मेरी भाभी और बच्चे सोए हुए थे, उसमे एक लगभग पांच साल की श्रद्धा बच्ची थी जो चोरों को घर में आते देख ली थी, परन्तु देखकर भयभीत हो गई. चोरों ने बच्ची के मुंह को कपड़े से बांध दिया था, उन्होंने कहा कि बच्ची से सुबह पूछने पर घटना के बारे में बताया कि चोरों की संख्या तीन थी, जो अपने आंख मुंह को ढके हुए थे।
घटना की सूचना डायल 112 पर की गई थी, मौके पर लगभग चार बजे भोर में 112 की पुलिस जांच पड़ताल के पहुची.
इस संबंध में थाना अध्यक्ष मनोज कुमार त्रिपाठी ने कहा कि अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर, विधिक कार्यवाही की जा रही है।
दो दिन पहले चोरों ने लेखपाल के घर को बनाया था निशाना
स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम इनरी ग्रांट में बुधवार रात भीषण चोरी का मामला प्रकाश में आया था, जिसमें चारों के हाथ नकदी जेवर मिला कर पांच लाख से अधिक की रकम लगी थी

