बलिया:फेफना थाना क्षेत्र के फेफना में सहारा टीवी के पत्रकार रतन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई.
परिजनों का आरोप है की गांव के प्रधान और कुछ लोगों से उनकी पुरानी रंजिश चली आ रही थी. बीच मे सुलह समझौता भी हुआ था जिसके बाद आज प्रधान प्रतिनिधि का भाई सोनू उसको बुलाकर अपने साथ ले गया था और अपने घर मे ही गोली मारकर हत्या कर दी.
पुलिस पट्टीदारों के बीच के विवाद को देखते हुए इस मामले में की जांच में जुटी हुई है और हत्यारो की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है.
लखनऊ में अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी के मुताबिक हत्या के मामले में तीन लोगों अरविंद सिंह, दिनेश सिंह और सुनील कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया है.
इससे पहले बलिया पुलिस ने बताया कि अभी तक की जानकारी के अनुसार पत्रकार रतन सिंह का अपने पड़ोसी से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था.