सद्दाम खान
युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संबित पात्रा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग करते हुए दी तहरीर
प्रतापगढ़/लालगंज : कांग्रेस प्रवक्ता राजीव त्यागी की हृदयाघात से मृत्यु होने पर नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लालगंज कोतवाली में भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी। उत्तरप्रदेश युवा कांग्रेस के सोशल मीडिया संयोजक संतोष मिश्रा सिंटू ने दी गयी तहरीर में भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा पर आरोप लगाया है कि अगर संबित पात्रा कांग्रेस पार्टी व कांग्रेस प्रवक्ता राजीव त्यागी पर एक न्यूज़ चैनल पर अमर्यादित टिप्पड़ी करते हुए उन्हें अपमानित न किये होते तो राजीव त्यागी की हृदयाघात से मृत्यु नही होती।
तहरीर में आरोप लगाया गया है कि एक न्यूज चैनल पर बहस के दौरान भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस प्रवक्ता राजीव त्यागी को इंगित करते हुए जातिगत व धार्मिक टिप्पणी की और उन्हें जयचंद्र, नकली हिन्दू जैसे शब्दों से नवाजा जिसके चलते ही राजीव त्यागी की तवियत बिगड़ती गयी और हृदयाघात से उनकी मृत्यु हो गयी। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने लालगंज कोतवाली में मौजूद दरोगा राजेश शुक्ला को तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज करने की मांग की। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतेन्द ओझा, पप्पू तिवारी, मुरलीधर तिवारी, छोटे लाल सरोज, श्रीकांत मिश्रा सहित दर्जनों युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

