शोहरतगढ़ सिद्धार्थनगर:आज 74 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एनजीओ सिद्धार्थ वेलफेयर सोसाइटी संस्था के कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से आजादी का जश्न मनाया।
सिद्धार्थ वेलफेयर सोसाइटी के स्थानीय कार्यालय पर शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक चौधरी अमर सिंह जी ने ध्वजारोहण किया।
सिद्धार्थ वेलफेयर सोसाइटी के कार्यकर्ताओं ने एक- दूसरे को मिठाई खिलाकर स्वतंत्रता दिवस के मौके पर खुशियां बांटी, देश में अमन-चैन भाईचारे का संदेश दिया।

विधायक चौधरी अमर सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित हुए कहा मातृभूमि के लाखों अमर सपूतों ने आजादी दिलाने के लिए अपने प्राणों की कुर्बानी दी थी । स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हम उन अमर बलदानियों को याद करते है।
प्रबंधक/ संयोजक वकार मोइज़ खान ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी है।
ध्वजारोहण कार्यक्रम में वक़ार मोइज़ खां, शाह मोहम्मद खान जी,धर्मेंद्र जायसवाल , अरमान अंसारी, सरवन चौरसिया , संजय गुप्ता ,इमरान खान , कार्यकर्ता गण, सम्मानित नगरवासी आदि लोग मौजूद रहें।