सद्दाम खान
परासी नाले के पुल से सटे एक 28 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थिति में मिली लाशा
रमवापुर कली : मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के बेलवा रमवापुर कली मार्ग स्थित त्रिमोहानी घाट खैरा ख़ास गाँव के समीप परासी नाले के पुल के पश्चिम एवं दक्षिणी छोर पर औंधे मुंह पड़ी एक लगभग 28 वर्षीय सब्बू सन ऑफ मंगरे युवक की लाश मिली।
आज सुबह कुछ स्थानीय ग्रामीण शौच करने के लिए परासी नाले के पास गए हुए थे, उसी समय औंधे मुंह पड़ी एक लाश दिखाई पड़ी, जिसकी सूचना पाकर स्थानीय पुलिस इंस्पेक्टर मनोज कुमार त्रिपाठी, एस आई सर्वेश यादव, हेड कांस्टेबल सुरेश यादव, कांस्टेबल शिव वचन गुप्ता, अर्जुन यादव, निगम सिंह आदि घटना स्थल पर पहुंच कर मृतक के लाश को पानी से बाहर निकलवाया।
मृतक के बदन पर ब्लेक कलर का शर्ट, नीले कलर का पैंट, नीले कलर का कच्छा पहन रखा था, और गले में ताबीज़, दाहिने हाथ में राखी तथा धागे बंधा हुआ मिला। पुलिस ने मृतक के जेब से बीड़ी, एक गुटखा, नकदी दस दस के दो नोट पाई।
पुलिस लाश को पॉलीथिन में लपेटवाकर थाने ले गई।
मृतक के आंख,नाक,कान गले पर मछलियों के खाने का ज़ख्म के निशान प्रतीत हो रहा था, हाल ही में मृतक अपना दाढ़ी बनवाया था, सर के बाल कुछ बड़े थे। उक्त घटना की सूचना मानव जैसे आग की तरह क्षेत्र में फ़ैल गई हो, देखने के लिए -
घटना स्थल पर आस- पास के लगभग आधा दर्जन गाँव के लोग घटना स्थल पर पहुंचकर मृतक की शिनाख्त करने की कोशिश की मृतक व्यक्ति की पहचान सब्बू सन ऑफ मंगरे के रूप में हो पाई।
लाश को देखने वालों के मुताबिक लाश पश्चिम तरफ़ से बहकर पुल के पश्चिम दक्षिण स्थित पुल के पास कुछ बड़े पत्थर के ठोकर से किनारे ठहर गई होगी।
इंस्पेक्टर मनोज कुमार त्रिपाठी ने कहा कि लाश की शिनाख्त हो गई है।
लाश का पंचनामा करा कर लाश को पोस्ट मार्टम हेतु भेज दिया गया है।
पी एम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।
मामला दर्ज कर लिया गया है।
