सद्दाम खान
74 स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर ग्रामीण जनता लघु माध्यमिक विद्यालय पर ध्वजारोहण कर इस मौके पर स्वर्गीय कालिका सिंह को याद करते हुए श्रृध्दांजलि दी गई।
परसा/सिद्धार्थनगर:आज 74 वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर ग्रामीण जनता लघु माध्यमिक विद्यालय परसा मे अनलाकडाउन के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए धुमधाम से आजादी का जश्न मनाया।
विद्यालय के अध्यक्ष राम शंकर शुक्ला ने किया ध्वजारोहण किया.
विद्यालय के अध्यापक गढ़ ने एक- दूसरे को मिठाई खिलाकर स्वतंत्रता दिवस के मौके पर खुशियां बांटी, देश में अमन-चैन भाईचारे का संदेश दिया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा मातृभूमि के लाखों अमर सपूतों ने आजादी दिलाने के लिए अपने प्राणों की कुर्बानी दी थी । स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हम उन अमर बलदानियों को याद करते है। अंत में उन्होंने ने विद्यालय के प्रबंधक रहे स्वर्गीय कालिका सिंह को याद करते हुए श्रृध्दांजलि दी।

