सिद्धार्थनगर:कोरोना वायरस संक्रमण में लॉकडाउन व सामजिक दूरी अपनाने के कारण इस वर्ष लगन की तारीखों पर होने वाली शादियों पर ग्रहण लग गया है। अब विवाह के बंधन में बंधने के लिए जिले में पांच हजार से अधिक जोड़ो को लगभग छः महीने का इंतजार करना पड़ सकता है।
लॉकडाउन व सामाजिक दूरी के कारण जहां लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। वहीं अब दो परिवारों के बीच होने वाले महत्वपूर्ण वैवाहिक कार्यक्रम भी बुरी तरह प्रभावित है।
इस वर्ष शादियों की शुभ मुहूर्त की तिथियां 15 अप्रैल से शुरू होकर 30 जून तक चलेंगी। इस दौरान जिले में लगभग पांच हजार शादियां होनी थी।
अब शादियों में अपने सगे संबंधियों के ना जुटने के कारण शादियों का टलना तय माना जा रहा है। इसलिए अब विवाह बंधन में बंधने वाले जोड़ों को लगभग छः महीने तक इंतजार करना पड़ सकता है।