सिद्धार्थनगर:लोकतंत्र रक्षक सेनानी व पूर्व प्रधान त्रिभुवन यादव का रविवार सुबह लगभग 11 बजे निधन हो गया।
बढ़नी ब्लॉक के खैरी उर्फ झुंगहवा निवासी त्रिभुवन यादव का तबीयत पिछले एक सप्ताह से खराब था। उन्हें इलाज के लिए गोरखपुर ले जाया गया वहां से उन्हें लखनऊ भेज दिया गया था।
लखनऊ में भी डॉक्टरों ने जांच के बाद जवाब दे दिया। जिसके बाद उन्हें शुक्रवार को घर वापस लाया गया और रविवार को उनका निधन हो गया।
त्रिभुवन यादव लोकतंत्र रक्षक सेनानी थे और खैरी उर्फ झुंगहवा के प्रधान भी रह चुके हैं। उनके निधन की खबर से लोगों में शोक की लहर है।
मौजूदा समय में उनकी बहू चंपा यादव पत्नी दिनेश यादव ग्राम प्रधान है। प्रधान प्रतिनिधि दिनेश यादव ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार रविवार लगभग चार बजे किया जाएगा।
ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे
जवाब देंहटाएं