सिद्धार्थनगर बडे धूमधाम से राष्ट्रीय पर्व मनाया गया तुल्सियापुर चौराहा के स्वामी विवेकानन्द पब्लिक जूनियर हाईस्कूल मे राष्ट्रीय पर्व मनाया गया। गांव मे बच्चो के साथ अभिभावक ने प्रभात फेरा निकाला।
ध्वाजारोहण मुख्य अतिथि रामसूरत वरूण द्वारा किया गया। आगन्तुक जन दीपप्रजज्वलित के बाद शहीदो की प्रतिमा पर पुष्पार्चन किया।
छात्रों ने स्वागतगीत, सरस्वती वंदना, देशभक्तिगीत, भाषण, चुटकुला, कविता एवं नृत्य प्रस्तुत किया। स्वच्छ भारत के लिए साफ-सफाई किया गया। खेल-कूद का आयोजन हुआ।
मुख्यातिथि ने बताया कि बच्चे ही भारत के भविष्य हैं। इन्हे शिक्षा के साथ संस्कार, राष्ट्र से प्रेम का ज्ञान माता-पिता और गुरू को देना चाहिए। वर्तमान क्षेत्रीय स्टेट बैंक प्रबंधक ने कहा बच्चो अपनी प्रतिभा को उजागिर करने के लिए मार्गदर्शन दिया।
उन्होने कहा पर्व के साथ घर, स्कूलों मे बच्चो को प्रोत्साहन देना चाहिए। प्रधानाचार्य ने सभी का अभिवादन किया। विश्व सेवा संघ राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील केसी ने देश को अखण्ड विश्व गुरू भारत बनाने के लिए सभी का आवाहन किया। भारत मे बच्चो, किसान, महिलाओ, युवाओ सहित सभी को प्रकृति और राष्ट्र से प्रेम करना चाहिए।
सरदार भगत सिंह,महात्मा गांधी,भीभराव अम्बेडकर आदि ने अपना जीवन बलिदान कर दिया। उनके विचारो और संविधान का अनशरण करना चाहिए गोबर्धन, मनीष, महफूज आलम, बरसाती पासवान, अशोक, नीरज मिश्रा, श्यामू, केपी, नन्दकिशोर चौधरी, रामनरेश, पंकज यादव, आदि मौजूद रहे