सिद्धार्थनगर:बढ़नी ब्लाक के तुलसियापुर चौराहे पर स्थित मदरसा खदीजतुल कुबरा गर्ल्स कालेज मधवापुर में सोमवार को महिलाओं व बालिकाओं के साथ हो रहे आपराधिक कार्यो जैसे हत्या, बलात्कार, छेड़खानी आदि की रोकथाम के लिए जागरुकता कार्यक्रम एंटी रोमियो स्क्वायड के द्वारा आयोजित किया गया।
इस मौके पर ढ़ेबरुआ के उपनिरीक्षक अशोक कुमार पाल द्वारा छात्राओं को घटनाओं से बचाव के लिए जागरुक किया गया।डायल 112, महिला हेल्पलाइन 1090, 181 के बारे में विस्तार से बताया।
उन्होंने कहा कि किसी भी मामले को दबाना नही चाहिए। छात्राओं को अपने प्रति होने वाले अपराध का विरोध करना होगा।
बालिकाओं व महिलाओं की सुरक्षा के लिए सरकार सचेत है। बालिकाओं को उनकी सुरक्षा के लिए जागरुक करने के लिए ही इस प्रकार के कार्यक्रम सभी विद्यालयों में आयोजित किये जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि जब तक समाज में महिलाएं व बालिकाएं मजबूत व शिक्षित नहीं होंगी तब तक समाज विकास नहीं करेगा। मदरसे के प्रबंधक मोकीमुद्दीन मदनी ने कहा जब कभी भी छात्राओं को लगता हो कि वह असुरक्षित हैं तो उन्हें तुरंत इसकी सूचना अपने शिक्षक,अभिभावक व पुलिस को देनी चाहिए। छात्राओं को किसी प्रकार के संकट के समय बचाव के कई प्रकार के उपाय बताया।
सुरक्षित व असुरक्षित स्पर्श के बारे में छात्राओं को बताया।
यौन शोषण, लैंगिग छेड़छाड़, बालिकाओं से संबंधित सामाजिक कुरीतियों के बारे में विस्तार से छात्राओं को बताया और अपनी सुरक्षा के लिए निडर बनने का आह्वाहन भी किया।
इस दौरान रविन्द्र सिंह, मुहम्मद, मास्टर रईस अहमद, मुजीबुर्रहमान,अकबर अली, नगमा नाज़,महनाज़, मैमूना, सबिहा, तस्नीम आदि मौजूद थे।