सिद्धार्थनगर:बढ़नी ब्लाक क्षेत्र के तुलसियापुर चौराहे पर स्थित पं.बाबूराम शुक्ल विद्या मंदिर इण्टर कालेज में बुधवार को महिलाओं व बालिकाओं के साथ हो रहे आपराधिक कार्यो जैसे हत्या, बलात्कार, छेड़खानी आदि की रोकथाम के लिए जागरुकता कार्यक्रम एंटी रोमियो स्क्वायड के द्वारा आयोजित किया गया।
इस मौके पर ढ़ेबरुआ के उपनिरीक्षक अशोक कुमार पाल द्वारा छात्राओं को घटनाओं से बचाव के लिए जागरुक किया गया। डायल 112, महिला हेल्पलाइन 1090,181 के बारे में विस्तार से बचाया।
उन्होंने कहा कि किसी भी मामले को दबाना चाहिए।छात्राओं को अपने प्रति होने वाले अपराध का विरोध करना होगा।
बालिकाओं व महिलाओं की सुरक्षा के लिए सरकार सचेत है। बालिकाओं को उनकी सुरक्षा के लिए जागरुक करने के लिए ही इस प्रकार के कार्यक्रम सभी विद्यालयों में आयोजित किये जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि जब तक समाज में महिलाएं व बालिकाएं मजबूत व शिक्षित नहीं होंगी तब तक समाज विकास नहीं करेगा।प्रधानाचार्य रवि शुक्ल जब कभी भी छात्राओं को लगता हो कि वह असुरक्षित हैं तो उन्हें तुरंत इसकी सूचना अपने शिक्षक, अभिभावक व पुलिस को देनी चाहिए।
छात्राओं को किसी प्रकार के संकट के समय बचाव के कई प्रकार के उपाय बताया। सुरक्षित व असुरक्षित स्पर्श के बारे में छात्राओं को बताया।
यौन शोषण, लैंगिग छेड़छाड़, बालिकाओं से संबंधित सामाजिक कुरीतियों के बारे में विस्तार से छात्राओं को बताया और अपनी सुरक्षा के लिए निडर बनने का आह्वाहन भी किया।
इस दौरान आशाराम यादव, सविता शुक्ला, आशा शुक्ला, धनन्जय पाठक, विश्वनाथ यादव, सुमेरु गिरि, रामकिशोर, बालगोविन्द यादव, रामनरेश, साधना श्रीवास्तवा, पीताम्बर यादव, सुनील यादव आदि मौजूद थे।