सिद्धार्थनगर:डुमरियागंज लोकसभा क्षेत्र से तीन बार सांसद रह चुके रामपाल सिंह का रविवार को निधन हो गया।
पूर्व सांसद रामपाल सिंह का जन्म 1 सितंबर 1930 को हुआ था। उनके पिता का नाम बेन बहादुर सिंह था। रामपाल सिंह मूल रूप से सिकटा सिद्धार्थनगर के निवासी थे।
डुमरियागंज लोकसभा क्षेत्र से पहली बार जीत का हैट्रिक लगाने वाले पूर्व सांसद रामपाल सिंह का निधन 16 नवंबर को 88 वर्ष की आयु में हुआ।
1991 में हुए आम चुनाव में राम मंदिर लहर के चलते एक गैर राजनीतिक और पेशे से इंजीनियर राम पाल सिंह चुनाव मैदान में उतरे और जीत गए।
दूसरी बार 1998 में रामपाल सिंह पुनः भाजपा से सांसद चुने गए।
तीसरी बार वह 1999 में फिर भाजपा से मैदान में उतरे और फिर जीत दर्ज कर जीत की हैट्रिक लगाने वाले पहले सांसद बने। 1999 से 2004 तक वह सांसद रहे।
राम सिंह एक अच्छे नेता माने जाते थे इसी कारण उन्होंने लगातार जीत की।
उनके निधन के खबर से क्षेत्र में शोक है। लोग सोशल मीडिया पर उनके निधन पर शोक व्यक्त कर उन्हें याद कर रहें हैं।