सिद्धार्थनगर:ढ़ेबरुआ थानाक्षेत्र के झकहिया गांव के पश्चिम ग्रामसमाज के पोखरे में नहाते समय डूबने से दो भाईयों समेत तीन बच्चों की मौत हो गयी। उक्त घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ढ़ेबरुआ थानाक्षेत्र के झकहिया में गांव के पश्चिम ग्रामसमाज का पोखरा है। पोखरे में गांव के बच्चे अक्सर नहाने के लिए जाते हैं।
रविवार को सब्बूलाल गुप्ता के दो पुत्र पवन (11) व अमन (9) और अलखराम का आठ वर्षीय पुत्र नहाने के लिए पोखरे में गये थे। शाम तक जब तीनों बच्चे घर नहीं आये तो परिजन उन्हें खोजने लगे।
खोजते समय जब पोखरे के पास पहुंचे तो उसमें से एक बालक की लाश पोखरे में तैरती मिली। जब पोखरे में खोजा गया तो तीनों बच्चों की लाश मिला। लाश मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया।
इस संबंध में ढ़ेबरुआ के प्रभारी थाना निरीक्षक राजेन्द्र बहादुर सिंह का कहना है।सूचना नहीं है।
😭😭😭
जवाब देंहटाएं