सिद्धार्थनगर प्याज एक बार फिर से लोगों की आंखों में आंसू लाने को तैयार है। बाजार में फिलहाल प्याज 35 से 40 रुपए किलो तक बिक रहा है।
उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में प्याज की कीमतों में दोगुनी बढ़ोतरी हो सकती है। ये कीमत बढ़ कर 80 रुपए प्रति किलो तक जा सकती है।
पिछले कुछ दिनों में ही प्याज की कीमतों में लगभग 50 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुआ है।
पिछले सप्ताह में अदरक 160 रुपए किलो बिक रहा था अब ₹200 प्रति किलो बिक रहा है हरी मिर्च के दामों में कुछ गिरावट जरूर आई है पर वह आज भी तीखी है। दुकानदार उसे ₹80 प्रति बेच रहें है।
परवर के दाम में भी तेजी आई है। हफ्ते भर पहले 40 रुपए किलो बिक रहा परवर अब 60 रुपए किलो बिक रहा है। धनिया की पत्ती के दाम में गिरावट नहीं आ रही है। वह आज भी ₹200 किलो बिक रही है।
गोभी व पत्ता गोभी के दामों में बहुत ज्यादा अंतर नहीं है। गोभी जहां 100 रुपए में वहीं पत्ता गोभी ₹80 प्रति किलो बिक रही है। बाकी सब्जियों के दाम भी 30 से 40 रुपय के बीच में हैं।