लखनऊ प्रधानी के बूते रौब जमाने वाले प्रधानों के लिए अब मुश्किलें खड़ी होने जा रही हैं। सरकार आगामी पंचायत चुनाव से पहले प्रधानों की संपत्तियों की कुंडली खंगालने की तैयारीयों में जुट गई है।
उत्तर प्रदेश में पांच सालों में प्रधानों की संपत्ति में कैसे और कितना इजाफा हुआ इसकी जांच प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। इसके लिए केंद्र सरकार द्वारा प्रदेश सरकार को गाइडलाइन जारी किए जाने कि तैयारी की जा रही है।
प्रदेश में पंचायत चुनाव का तारीख करीब आ रहा है। इन 5 सालों में केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं पर कितना अमल हुआ है इसके लिए यह कवायद की जा रही है।
केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा दी गई धनराशि ग्राम पंचायतों में कितनी खर्च की गई और उसकी जमीनी हकीकत क्या है इसकी जांच के लिए हर जिले में टास्क फोर्स के गठन की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।
हिंदुस्तान की खबर के मुताबिकप्रदेश के सभी जिला अधिकारियों को एक पत्र भेजा गया है। जिसमे प्रधानों की संपत्तियों की जांच के लिए उन्हें निर्देशित किया गया है।
जांच के मुख्य बिंदु
प्रधानी से पहले प्रधानों के पास क्या था और अब क्या है। आय का स्रोत क्या है। 5 वर्षों में प्रधानों के पास क्या-क्या संसाधन आए और उसका जरिया क्या है। प्रधानों के व्यक्तिगत खाते से इन 5 सालों में कितनी धनराशि जमा की गई और निकाली गई। लग्जरी गाड़ी और जमीन खरीद कितनी हुई। सब बिंदुओं को जांच में शामिल किया जाएगा।
यह हकीकत है कि पिछले 5 सालों में प्रधानों की संपत्तियों में कई गुना इजाफा हुआ है इसका भी जरिया पता लगाया जाएगा।
योजनाओं में मिली धनराशि के उपयोग का भी होगा जांच
केंद्र और राज्य सरकारों की विभिन्न योजनाओं में पंचायतों को मिली धनराशि की भी जांच इस दायरे में शामिल है। विकास कार्य कितना हुआ, गुणवत्ता है कि नहीं और पंचायतों के खातों से हुए लेनदेन का ब्यौरा भी जुटाया जाएगा। माना जा रहा है कि आय से अधिक और बेनामी सम्पत्ति वाले प्रधानों को आगामी पंचायत चुनाव लड़ने से भी वंचित किया जा सकता है।
जांच के दौरान प्रधानों से उनकी आय और सम्पत्तियों के साथ आपराधिक रेकॉर्ड का शपथ पत्र भी लिया जाएगा। उन्हें अपनी पैतृक संपत्ति समेत अन्य सभी ब्यौरे इस शपथ-पत्र में देने होगें।
प्रधानों की सम्पत्तियों की जांच के बारे में गाईड लाईन की प्रतीक्षा है। सरकार की ओर से जारी गाईड लाईन का पूरा पालन किया जाएगा। इस प्रकिया के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से सजग और तैयार है।
Right
जवाब देंहटाएं