सिद्धार्थनगर:बढ़नी क्षेत्र के दुधवानिया डीह के पास रविवार शाम आरबीएस के लापरवाही के चलते हुए सड़क हादसे के खिलाफ स्थानीय लोगों ने एकजुट होकर आरबीएस के खिलाफ धरना दिया।
सूचना के मुताबिक सोमवार सुबह 10 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग 730 दुधवानिया डीह के पास सपा नेता बदरे आलम, खलकुल्ला खान व भाजपा के नेता सुनील अग्रहरी, सिद्धार्थ पाठक और स्थानीय लोग ने एकजुट होकर रोड निर्माण कराने वाली कंपनी आरबीएस के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया।
इस मौके पर सपा नेता बदरे आलम ने कहा कि ये धरना प्रदर्शन आरबीएस कम्पनी के खिलाफ है। इनकी लापरवाही के चलते सड़क हादसा हुआ। जिसमे पांच लोग घायल हो गए। उन्होंने कहा कि आरबीएस कम्पनी द्वारा कराए गए निर्माण कार्यों की जांच होनी चाहिए।
भापजा नेता सुनील अग्रहरी ने कहा की आरबीएस के खिलाफ लोगों की बहुत शिकायत है। कल सड़क हादसे के बाद लोग मेरे पास आए तो मैंने उनसे कहा कि मै आपके साथ और आरबीएस के खिलाफ लड़ूंगा, पीछे नहीं हटूंगा।
उन्होंने कहा कि आरबीएस की सही तरीके से जांच हो और इनके खिलाफ कड़ी से कड़ी करवाई होनी चाहिए।
सिद्धार्थ पाठक ने इस मामले में आरबीएस को पूरी तरह से जिम्मेदार बताया। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले इसी पुल पर असुविधा के चलते एक बाइक सवार गिरा जिसमे उसका हाथ टूट गया था। उन्होंने कहा कि उसी समय मैंने आरबीएस के ठेकेदार से अनुरोध किया था कि यहां सुरक्षा के इंतजाम किए जाए। लेकिन मेरी बात नहीं सुनी गई। जिसके चलते कल इतनी बड़ी दुर्घटना हुआ।
हम आपको बता दें कि राष्ट्रीय राजमार्ग 730 के निर्माण कार्य में RBS के लापरवाही के चलते रविवार देर शाम एक जाइलो कार पुल के गड्डे मे गिर गई। जिसमे 5 लोग घायल हो गए हैं। उसी के खिलाफ सोमवार को स्थानीय लोगों ने धरना प्रदर्शन किया।
SDM शोहरतगढ़ ने कार्यवाही का आश्वासन दिया है और प्रदर्शनकारियों ने उन्हें ज्ञापन भी सौपा है।
इस दौरान खालकुल्लाह खान, हैदर आलम प्रधान अकबर अली, ज़ियाउल हक, शहजाद इंजीनियर, कमरुद्दीन, रहमतुल्लाह, इसरार अहमद, सरफराज अहमद, अफसाज आदि मौजूद रहे।