सिद्धार्थनगर:शोहरतगढ़ कैम्प कार्यालय पर समाजवादी पार्टी के विधानसभा व सेक्टर के पदाधिकारियों की बैठक शुक्रवार को हुई।
इस मौके पर बसपा प्रभारी/प्रत्याशी आफताब आलम ने कहा कि प्रदेश में सपा-बसपा गठबंधन की सुनामी चल रही है और इस सुनामी में भाजपा को उड़ जाना है। उन्होंने कहा कि यह लोकसभा चुनाव दोनों पार्टियों के राष्ट्रीय अध्यक्षों के सम्मान से जुड़ा है, कार्यकर्ताओं के सम्मान से जुड़ा है।
सपा नेता उग्रसेन प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा ने भगवान राम के नाम पर चुनाव जीता और राम अभी तक टेंट में हैं और खुद का आलीशान कार्यालय में रह रहे हैं। संचालन जिला उपाध्यक्ष वीरेन्द्र तिवारी व अध्यक्षता विस अध्यक्ष हरिनरायन यादव ने किया।
इस मौके पर बसपा जिलाध्यक्ष दिनेश गौतम, यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव खुर्शीद अहमद, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष इब्राहीम बाबा, युवजन सभा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य शकील शाह, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के विधानसभा अध्यक्ष मौलाना अलीम, लोहिया वाहिनी के प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य जावेद खान, सुनील यादव, अब्दुल कलाम आजाद, अमजद अली, रामू यादव, रामसजीवन पांडेय, परवेज आदि मौजूद थे।

