सिद्धार्थनगर:चिल्हिया थाना क्षेत्र के पल्टा देवी टोला झंडेनगर में दो प्रेमियों के प्रेम प्रसंग का मामला उजागर हुआ तो दोनो पक्षों के बीच माहौल गर्म हो गया लेकिन ग्राम प्रधान और ग्रामीणों के सूझ बुझ ने दोनों प्रेमियों एक बन्धन में बांध दिया।
सूचना के अनुसार चिल्हिया थाना क्षेत्र के झंडेनगर निवासी सोनमती (19) पुत्री राममिलन और पल्टा देवी टोला शिवनगर के सोनू 20 पुत्र रामदेव के बीच कई महीनो से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लेकिन जब इसकी खबर दोनों परिवारों को लगी तो मामला गर्म हो गया। कोई शादी के लिए तैयार नही हुआ।
प्रेमी युगल एक दूसरे के लिए जान देने की बात करने लगें। जिसके बाद ग्राम प्रधान और जिम्मेदार लोगों ने दोनों परिवारों को समझा कर चिल्हिया थाने पर ले आए।
थाने पर आने के बाद पुलिस के समझाने के बाद दोनों परिवार के लोग शादी के लिए राजी हो गए। दोनों परिवारों की रजामंदी के बाद थाना परिसर मे स्थित शिव मन्दिर मे कुछ घण्टो में ही हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार प्रेमी जोड़े की शादी करवाया गया।
इस मौके पर लड़की पिता राम मिलन, चाचा राजू, लड़के के पिता रामदेव, भाई राजू, प्रधान प्रतिनिधि अब्दुल मजीद, मुर्तजा, महन्थ गिरी, रामकुमार, प्रदीप चौधरी, अमीरूल हक, भूल्लू, धर्मराज की मौजूदगी रही।
चिल्हिया एसओ रामेश्वर यादव ने बताया कि दोनों की आपसी रजामन्दी से सुलहनामा कर दोनों पक्ष शादी के लिए राजी हो गए जिसके बाद थाना परिसर में ही शादी करवा दी गई।