लखनऊ:लोकसभा चुनाव में काँग्रेस पूर्वी उत्तर प्रदेश की महासचिव बनने के बाद प्रियंका गांधी पार्टी में जान फूंकने की पूरी कोशिश कर रहीं। प्रियंका गांधी अब बोट यात्रा के बाद रेल यात्रा कर सकती हैं।
खबर है कि 26 मार्च से लेकर 28 मार्च तक प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश का दौरा कर सकती हैं। जिसमे वह अमेठी कानपुर के अलावा अयोध्या भी जा सकती हैं। बस और नाव यात्रा के बाद प्रियंका गांधी अब रेल यात्रा के जरिये चुनाव प्रचार भी कर सकती है।
प्रियंका गांधी के राजनीति में आने के बाद यूपी में सुस्त पड़े कार्यकर्ता अब मैदान में दिखने लगें हैं। बोट और बस यात्रा के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओ में जोश भरने के लिए अब प्रियंका गांधी रेल यात्रा करेंगी।