सिद्धार्थनगर:लगभग एक वर्ष से सुस्त पड़े कांग्रेस कार्यकर्ता अब मैदान में दिखने लगें हैं। प्रियंका गांधी के पूर्वी उत्तर प्रदेश के महासचिव बनने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में एक अलग जोश देखने को मिल रहा है।
कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश संयोजक डॉ प्रमोद पांडेय के निर्देश पर पूर्वी जोन के संयोजक ई० हिमांशु द्विवेदी ने जिले में कांग्रेस सेवा दल टीम का चयन किया।
हिमांशुधर द्विवेदी की टीम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता आसिफ इकबाल को जिला संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई। उनकी अध्यक्षता में जिले के पाँचों विधानसभा अध्यक्षों का चयन किया गया।
डॉ तबरेज आलम को शोहरगढ़ विधानसभा का कांग्रेस सेवा दल का अध्यक्ष बनाया गया। वसीम रिज़्वी को इटवा, इकरार वारिस को कपिलवस्तु और दिनेश यादव को बाँसी विधानसभा का अध्यक्ष बनाया गया।
पूर्वी जोन के संयोजक हिंमाशुधर ने कहा कि हमे विश्वाश है कि सेवा दल की यह नई टीम में पूरी जिम्मेदारी और लगन से अपने कामों को करेगी। उन्होंने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए हमारी टीम तैयार है।
शोहरतगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष बनाए जाने पर डॉ तबरेज आलम ने संयोजक का धन्यवाद किया और कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में प्रियंका गांधी और राहुल गांधी के नेतृत्व में लड़ेंगे और जीतेंगे भी। उन्होंने कहा कि हम देश का अगला प्रधानमंत्री राहुल गांधी को बनाएंगे।