लोकसभा चुनाव करीब आते ही सियासी पारा चढ़ने लगा है। एक तरफ सपा-बसपा गठबंधन ने अपने सीटों का एलान कर लोकसभा चुनाव का बिगुल बजा दिया है। तो दूसरी ओर खबर ये भी है कि भाजपा लोकसभा चुनाव में लगभग दो दर्जन सांसदों का टिकट काटने की तैयारी में है।
न्यूज 18 इंडिया के अनुसार भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव पार्टी के दो दर्जन सांसदों का टिकट काटने पर फैसला ले लिया गया है। इस खबर के बाद भाजपा खेमे में भी हलचल मची हुई है।
खबर के मुताबिक डुमरियागंज सांसद जगदम्बिका पाल का भी टिकट पार्टी काटने की तैयारी में है। डुमरियागंज से सांसद जगदम्बिका पाल इस बार अपनी सीट बदलकर बस्ती जाना चाहते हैं। ऐसे में डुमरियागंज और बस्ती दोनों सीटों पर उम्मीदवार बदलना तय है।
साथ ही देवरिया, फतेहपुर, झाँसी, मथुरा, हरदोई, फरुखाबाद, उन्नाव, इलाहाबाद, हमीरपुर, इटावा, बहराइच, बलिया, हमीरपुर, राबर्ट्सगंज, सलेमपुर के सांसदो का टिकट कटना तय हैं।
कुछ महीने पहले भी डुमरियागंज सांसद जगदम्बिका पाल के टिकट कटने की खबर आई थी। सोशल मीडिया पर ये खबर फैलने के बाद सांसद ने स्पष्ट भी किया था कि उनके टिकट कटने की खबर गलत है। 2019 के लोकसभा चुनाव में भी वही भापजा के प्रत्याशी रहेंगे।
लेकिन चुनाव करीब आते ही एक बार फिर इस खबर के आने बाद राजनैतिक हलचल तेज हो गई है।