सिद्धार्थनगर: कोतवाली अंतर्गत ग्राम तरैनी में एक मंदिर के पुजारी ने 20 वर्षीय युवक पर त्रिशूल से हमला कर दिया। जिसमे युवक को गंभीर चोट आई हैं। पीड़ित के तहरीर पर पुलिस ने पुजारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक घटना बुधवार शाम की है। तरैनी गांव में शाम के समय मैदान में गांव के युवक क्रिकेट खेल रहे थे। इसी बीच गेंद मंदिर परिसर में चली गई। फील्डिंग कर रहा अफजल गेंद लेने मंदिर परिसर में गया। मंदिर परिसर में गेंद आने के कारण पुजारी गुस्से में था। पुजारी पलटन दास मंदिर से बाहर निकला और अफजल पर त्रिशूल से हमला कर दिया।
इस हमले में अफजल को गम्भीर चोटें आई। बाद में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहाँ उसका इलाज चल रहा है। इस मामले में पीड़ित पक्ष के तहरीर पर आरोपी पुजारी पल्टनदास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।