लखनऊ :डीजीपी ओपी सिंह ने यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा के दौरान पर्याप्त पुलिस व्यवस्था करके नकल पर रोक लगाने का निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा है कि राजपत्रित पुलिस अधिकारी एवं उनके सहयोगी मजिस्ट्रेट आवंटित परीक्षा केंद्रों की नियमित निरीक्षण करें तथा कोई गंभीर मामला आने पर उसे डीएम और एसपी के संज्ञान में लेते हुए समस्या का तत्काल समाधान कराएं।
परीक्षा के प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिकाएं लाने ले जाते समय पुलिस प्रबंध किया जाए।
