इसरार अहमद मिश्रौलिया सिद्धार्थनगर:दो दिनों की बरसात के बाद मधवापुर कला बांध से शोहरतगढ जाने वाली मार्ग की हालात बिगड़ गई। होरीलापुर घाट पर बूढ़ी राप्ती नदी में बने पुल के पास बांध में बड़े बड़े गड्ढे बन गए है। जिससे किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।
सड़क की बदतर हालत आप तस्वीरों में देख सकते हैं।
गांव के लोगों ने बताया कि चार महीने पहले ही इस सड़क पर मरम्मत का कार्य हुआ था लेकिन घटिया तरह से हुए काम का नतीजा है कि ये सड़क दो दिनों के हल्की बरसात को भी नही झेल पाई।
ग्रामीणों के मुताबिक सड़क लगभग तीन वर्षों से इसी हालात में है। बड़े बड़े गड्ढे व उन गड्ढों में भरें पानी के कारण सड़क पर वाहन चलाने में भारी परेशानी हो रही है।
हम आपको बता दें कि यह सड़क शोहरगढ़ होते हुए जिला मुख्यालय से लोगों को जोड़ती है। मार्ग पर अधिकारी व नेता भी गुजरते रहते हैं लेकिन सड़क की दुर्दशा पर किसी का ध्यान नही जा रहा है।
इस समस्या को देखते हुए माधवपुर कला के ग्राम प्रधान अब्दुल अलीम, होरिलापुर प्रधान अताउल्लाह, रतनपुर ग्राम प्रधान सुबास जयसवाल, व अव्दुल रसीद, प्रेम सेवक, महबूब, अफजल हुसेन, बाल गोबिन्द, कुतबुल्लाह शाह, राजेन्र्द कुमार, राम मिलन आदि लोगों ने रोष व्यक्त किया और प्रशासन से सही ढंग से सड़क की मरम्मत कराने की मांग की।

