इटावा:सुहेलदेव भारीतय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष औऱ कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने अपनी सहयोगी पार्टी बीजेपी पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अगर मुख्यमंत्री में दम है तो मुझे बर्खास्त करके दिखाए।
रविवार को राजभर ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर भाजपा का रवैया नहीं बदलता है तो उनकी पार्टी प्रदेश की सभी सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी।
राजभर ने रविवार को रामलीला मैदान में एक जनसभा में कहा कि मेरी ताकत जीतने की नहीं है लेकिन मैं भारतीय जनता पार्टी को हराकर बर्बाद करने की ताकत रखता हूं।
ओम प्रकाश राजभर लगातार बीजेपी पर हमलावर है पिछले दिनों उन्होंने सीएम के कुम्भ स्नान पर भी चुटकी ली थी उन्होंने कहा था की सीएम कुम्भ में स्नान कर अपना पाप धुलने गए हैं।

